Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अब नया खतरा : तेजी से पांव पसार रहा मंकीपॉक्स, दुनिया के 39 देशों में दे चुका है दस्तक, 1600 से ज्यादा मरीजों की पुष्टि, 72 लोगों की ले चुका है जान

अब नया खतरा : तेजी से पांव पसार रहा मंकीपॉक्स, दुनिया के 39 देशों में दे चुका है दस्तक, 1600 से ज्यादा मरीजों की पुष्टि, 72 लोगों की ले चुका है जान

कोरोना महामारी के बाद दुनिया के लिए अब मंकीपॉक्स सिरदर्द बन गया है। मंकीपॉक्स को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन भी परेशान है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम गेब्रेयेसस के अनुसार अब तक दुनिया के 39 देशों में मंकीपॉक्स फैल चुका है। 1600 से ज्यादा मरीजों में मंकीपॉक्स की पुष्टि हो चुकी है। इस बीमारी से अब तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (who) ने 23 जून को मंकीपॉक्स पर विचार करने के लिए विशेषज्ञों की बैठक बुलाई है।

स्थिति पर विचार के लिए 23 जून को होगी बैठक

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने बताया कि 23 जून को स्वास्थ्य विशेषज्ञों की बैठक का उद्देश्य यह तय करना है कि मंकीपॉक्स के कारण अंतरराष्ट्रीय चिंता वाली सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति उत्पन्न हुई है या फिर नहीं। उन्होंने बताया कि इस साल अब तक 39 देशों से मंकीपॉक्स के 1,600 से अधिक पुष्ट और लगभग 1,500 संदिग्ध मामलों की जानकारी सामने आई है।

7 देशों में मंकीपॉक्स के मामले वर्षों से आ रहे 

उन्होंने बताया कि मंकीपॉक्स प्रभावित दुनिया के 39 देशों में सात ऐसे देश हैं, जहां मंकीपॉक्स के मामले वर्षों से सामने आ रहे हैं, जबकि 32 नए प्रभावित देश हैं। इसके अलावा, इस साल अब तक पहले से प्रभावित देशों से 72 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि नए प्रभावित देशों में अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है। हालांकि ब्राजील से मंकीपॉक्स के शिकार एक व्यक्ति के मौत की जानकारी सामने आई है, लेकिन इसे सत्यापित करने का प्रयास हो रहा।

Share this:

Latest Updates