Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मदरसे में पढ़ने गयी सात साल की मासूम बच्ची से अश्लील हरकत, आरोपित शिक्षक गिरफ्तार

मदरसे में पढ़ने गयी सात साल की मासूम बच्ची से अश्लील हरकत, आरोपित शिक्षक गिरफ्तार

उत्तरी दिल्ली के एक मदरसे में पढ़ने आती सात साल की मासूम बच्ची से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। मासूम से छेड़छाड़ किसी और ने नहीं, बल्कि वहां पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने की है। जैसे ही स्थानीय लोगों को इस घटना की जानकारी मिली। आरोपी शिक्षक वहां से फरार हो गया। बाद में इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज करा दिया गया। छानबीन के बाद पुलिस ने छेड़छाड़ करने के आरोपित हसीब अहमद (30) को गिरफ्तार कर लिया है।

पोस्को एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज

इस बाबत पुलिस ने इसके खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ और पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। अब पुलिस मासूम के अलावा बाकी बच्चों की भी काउंसलिंग करवा रही है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि आरोपित ने और भी बच्चियों के साथ गलत हरकत की होगी। आरोपित को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

दिल्ली से भागने के फिराक में था आरोपी शिक्षक

उत्तरी जिला के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संगम विहार, वजीराबाद एरिया से बच्ची के साथ छेड़छाड़ की सूचना मिली तो वजीराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां पुलिस को मासूम के माता-पिता मिले। उन्होंने बताया कि उनकी सात साल की बेटी मदरसे में पढ़ती है। सोमवार को मां ने जब मदरसे जाने के लिए कहा तो वह मना करने लगी। पूछताछ करने पर मासूम ने वहां के शिक्षक की करतूत बताई। मासूम ने बताया कि उसके शिक्षक हसीब उसके साथ गंदी हरकत करते हैं। खबर जैसे ही मोहल्ले में पता लगी आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर देर रात आरोपित हसीब को वजीराबाद इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित सहरसा ( बिहार) भागने की फिराक में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this:

Latest Updates