Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ओवैसी बोले, एक दिन बड़ी नेता बनेंगी नूपुर शर्मा,दिल्ली CM की उम्मीदवार …

ओवैसी बोले, एक दिन बड़ी नेता बनेंगी नूपुर शर्मा,दिल्ली CM की उम्मीदवार …

AIMIM chief Asaduddin Owaisi on Nupur Sharma: पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी करने वाली नूपुर शर्मा को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आशंका जताई कि भाजपा ने भले ही उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया हो, लेकिन जल्द ही उन्हें एक बड़ी नेता के रूप में प्रोजेक्ट किया जाएगा। यह भी हो सकता है कि भाजपा नूपुर शर्मा को दिल्ली में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार भी बना दे। ओवैसी 18 जून को एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

बचा रही भाजपा, तत्काल गिरफ्तारी की मांग

ओवैसी ने आरोप लगाया कि भाजपा नूपुर शर्मा को बचा रही है। उन्होंने तत्काल नूपुर शर्मा की गिरफ्तार की मांग की और कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई की जाना चाहिए।

बकौल ओवैसी, ‘हम पीएम से अनुरोध कर रहे हैं और वह एक शब्द भी नहीं बोलते हैं। एआईएमआईएम ने शिकायत दर्ज की है और एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। मैं इस राज्य (तेलंगाना) के सीपी और सीएम को अपील करता हूं कि अपनी पुलिस दिल्ली भेजो और मोहतरमा (बहन नूपुर शर्मा) को लाओ। तुम्हें उसे (नूपुर शर्मा) लाना चाहिए’।

Share this:

Latest Updates