Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कोलकाता के सियालदह में संपत्ति के लिए युवक ने किया बड़े भाई और बहन पर जानलेवा हमला

कोलकाता के सियालदह में संपत्ति के लिए युवक ने किया बड़े भाई और बहन पर जानलेवा हमला

संपत्ति पर अकेले कब्जा करने को लेकर युवक ने अपने ही सगे बड़े भाई और बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। लेकिन दोनों बाल-बाल बच गए हैं। यह घटना रविवार सुबह करीब 10:40 बजे कोलकाता के सियालदह के नजदीक जस्टिस मनमोहन मुखर्जी रोड इलाके की है। आरोपित का नाम सायक खासनबिश बताया जा रहा है।

हमले में घायल बहन का इलाज चल रहा अस्पताल में

इस घटना के बाबत मिल रही खबर के अनुसार सायक ने धारदार चाकू से अपने बड़े भाई और बहन पर हमला कर दिया। इस घटना में बड़े भाई के हाथ और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं। बड़ी बहन भी लहूलुहान हुई है। उन्हें इलाज के लिए एनआरएस मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।फिलहाल उनका वहां इलाज चल रहा है। सायक के हिंसक रूप को देखते हुए स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने सायक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे घटना को लेकर पूछताछ कर रही है।

भाई -बहन की हत्या करना था मकसद

पुलिस के अनुसार सायक संपत्ति विवाद को लेकर अपने भाई और बहन की हत्या करना चाहता था। सहायक के बहन के अनुसार उसका छोटा भाई उसे समय-समय पर जान से मारने की चेतावनी दे रहा था। सायक ने उसे सुपारी देकर जान से मारवाने की धमकी भी दी थी। उसकी दीदी ने बताया कि छोटा भाई कुछ नहीं करता वह बेरोजगार है। वह चाहता है कि पिता की सारी संपत्ति को उसी के नाम कर दी जाए। उसका पिता के साथ भी कई बार झगड़ा हो चुका है। वह उनके साथ मारपीट भी करता था। वह उनकी भी हत्या कराने की बात अक्सर किया करता था।

Share this:

Latest Updates