Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ब्रिटेन में जनरल स्टाफ का पद संभालने के बाद पैट्रिक सैंडर्स ने रूस को हराने वाली सेना बनाने की कसम खाई, सैनिकों से विश्व युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा

ब्रिटेन में जनरल स्टाफ का पद संभालने के बाद पैट्रिक सैंडर्स ने रूस को हराने वाली सेना बनाने की कसम खाई, सैनिकों से विश्व युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा

रूस और यूक्रेन के बीच अभी भी भीषण युद्ध जारी है। लेकिन इसकी आज पूरी दुनिया में खासकर यूरोप में फैल चुकी है। इसी बीच ब्रिटेन के एक टॉप जनरल ने अपने सैनिकों को तीसरे विश्व युद्ध में रूस के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार होने को कहा है। ब्रिटेन के नव नियुक्त  सैन्य कमांडर जनरल पैट्रिक सैंडर्स (Patrick Sanders) ने कहा है कि व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में खून की नदियां बहाई हैं। विश्व की सुरक्षा की नींव को पुतिन ने हिला दिया है। उन्होंने एक ऐसी सेना बनाने की कसम खाई जो रूस को युद्ध में धूल चटा सकती है।

रूस को हराने के लिए सेना को और सक्षम बनाना होगा

उन्होंने ब्रिटिश सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें यूरोप में एक बार फिर से लड़ने के लिए तैयार होने की जरूरत है। उन्होंने देशभर के सैनिकों के नाम अपने पहले संदेश में कहा कि 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के तानाशाह ने आक्रमण किया है। इसके बाद से दुनिया बदल गई है। पिछले सोमवार को उन्होंने जनरल स्टाफ का पद संभाला है। अपनी सेवा के चौथे दिन उन्होंने एक संदेश लिख कर कहा कि, ‘अब हमारे सहयोगियों के साथ लड़ने और युद्ध में रूस को हराने के लिए सेना को और सक्षम बनाने की अनिवार्य जरूरत है।

सबसे छोटी सेना का नेतृत्व कर रहे हैं पैट्रिक सैंडर्स

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे विश्व युद्ध का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हम वह पीढ़ी हैं, जिसे यूरोप में एक बार फिर से लड़ने को तैयार होना चाहिए।’ सरकार ने सेना में 73,000 सैनिकों की कटौती की है। इसके बाद पिछले 300 साल में पैट्रिक सैंडर्स सबसे छोटी सेना का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं 1941 के बाद पहला जनरल हूं, जिसके कार्यकाल में यूरोप पर युद्ध की छाया मंडरा रही है। 

हमारे कदम से नाटो होगा मजबूत

जनरल सैंडर्स इराक व अफगानिस्तान में भी नेतृत्व कर चुके हैं। उन्होंने कसम खाई है कि वह सेना के आधुनिकीकरण की योजना में तेजी लाएंगे और ब्रिटेन के बाहर अपनी सेना को फैलाएंगे। उन्होंने कहा कि ये दोनों कदम नाटो को मजबूत करेंगे और रूस के यूरोप में बढ़ते कदम को रोकेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी सबसे पहली ड्यूटी ये है कि हम अपनी सेना को जितना हो सके उतना घातक और प्रभावी बनाएं।

Share this:

Latest Updates