Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Karnataka: बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या मामले में अब तक आठ गिरफ्तार, 12 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ

Karnataka: बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या मामले में अब तक आठ गिरफ्तार, 12 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ

कर्नाटक के शिमोगा में पिछले दिनों बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष हत्याकांड मामले में पुलिस ने अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष की हत्या के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, कल तक पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने बताया आज दो गिरफ्तारियां की गई है। अब तक आठ लोगों को हर्ष हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया है।

रविवार को हुई थी हत्या, अभी भी क्षेत्र में तनाव

बता दें कि कर्नाटक के शिमोगा में रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में अभी भी तनाव का माहौल है। एहतियात बरतते हुए प्रासशन ने शहर में धारा 144 लागू कर कर्फ्यू लगा दी थी। जिसे अब शुक्रवार तक के लिए बढ़ा दिया गया है। साथ ही अगले दो दिनों के लिए स्कूलों को और बंद रखने के आदेश भी जारी किए गए हैं। इससे पहले शिमोगा एसपी लक्ष्मी प्रसाद ने बताया था कि हत्या के आरोप में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 12 अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Share this:

Latest Updates