Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत का विवादित बयान, बोले- हिटलर की राह चलेगा तो हिटलर की मौत मरेगा मोदी

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत का विवादित बयान, बोले- हिटलर की राह चलेगा तो हिटलर की मौत मरेगा मोदी

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने दिल्ली के जंतर मंतर पर कांग्रेस द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिटलर के रास्ते चल रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि हिटलर की राह चलेगा तो हिटलर की मौत मरेगा मोदी। यह याद रख लो मोदी। उन्होंने कहा कि मुझे तो लगता है कि हिटलर का सारा इतिहास इन्होंने पार कर लिया है। हिटलर ने भी एक ऐसी संस्था बनायी थी, जिसका नाम था खाकी। उसी राह पर मोदी चल पड़े हैं। मालूम हो कि सुबोधकांत सहाय कांग्रेस के बड़े नेता हैं। केंद्र सरकार में गृह मंत्रालय सहित कई अन्य विभागों के मंत्री रह चुके हैं। ऐसे में सुबोधकांत सहाय के इस बयान से एक बार राजनीती गरमाएगी।

ऐसे बयान देकर कांग्रेस अपनी मौत खुद स्वीकार कर रही : दीपक प्रकाश

झारखण्ड भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सुबोधकांत सहाय के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस मरणासन स्थिति में है। कांग्रेस के लोग ऐसे बयान देकर खुद अपनी मौत स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जननेता हैं। वह सिर्फ भाजपा के नहीं पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं। जिस तरह से कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगा कर लोकतंत्र की हत्या की थी, उसी तरह की बात कांग्रेस के नेता कर रहे हैं। हिटलर तो वो लोग थे जिन्होंने देश में आपातकाल लगाया था।

Share this:

Latest Updates