Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

International Yoga Day : PM मोदी ने 15000 लोगों के साथ किया योगाभ्यास, जानिए क्या दिया संदेश…

International Yoga Day : PM मोदी ने 15000 लोगों के साथ किया योगाभ्यास, जानिए क्या दिया संदेश…

Today is International Yoga Day, PM Modi practiced yoga with 15 thousand people. आज यानी 21 जून 2022 को 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा। PM नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर कर्नाटक के मैसुरु पैलेस ग्राउंड में योग दिवस मनाने पहुंचे हैं। करीब 15 हजार लोगों के साथ योग कर किया। PM मोदी ने योग की शुरुआत ताड़ासन, त्रिकोणासन, भद्रासन जैसे आसनों से की। इस अवसर पर PM मोदी ने कहा कि योग अब वैश्विक पर्व बन गया है। यह पार्ट ऑफ लाइफ नहीं, वे ऑफ लाइफ बन गया है।

यह एक वैश्विक पर्व बन गया है :  मोदी

इस मौके पर PM मोदी ने कहा- ‘आज योग मानव मात्र को निरोगी जीवन का विश्वास दे रहा है। हम आज सुबह से देख रहे हैं कि योग की तस्वीरें जो कुछ वर्ष पहले आध्यात्मिक केंद्रों पर दिखती थीं, वो आज विश्व के कोने-कोने में दिख रही हैं। ये साझी मानवता की तस्वीरें हैं। यह एक वैश्विक पर्व बन गया है। यह किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं संपूर्ण मानवता के लिए है। इसलिए इस बार की थीम है योगा फॉर ह्यूमैनिटी।’ उन्होंने कहा- ‘मैं योग को दुनिया में पहुंचाने के लिए यूनाइटेड नेशंस का धन्यवाद करता हूं। साथियों योग के लिए हमारे महर्षियों, ऋषियों और आचार्यों ने कहा है- योग हमारे लिए शांति लाता है। यह हमारे देश और विश्व के लिए शांति लाता है। यह पूरा विश्व हमारे शरीर में है। यह हर चीज को सजीव बनाता है। योग हमें सजग, प्रतिस्पर्धी बनाता है। यह लोगों और देशों को जोड़ता है। यह हम सभी के लिए समस्या का समाधान बन सकता है।’

ITBP जवानों ने बर्फ के बीच किया योग

योग दिवस शुरू होते ही लद्दाख से लेकर छत्तीसगढ़ और असम के गुवाहाटी से लेकर सिक्किम तक ITBP के जवानों ने योग किया। जवानों ने सूर्य नमस्कार कर योग दिवस मनाया। इस मौके के लिए ITBP जवान ने एक गीत भी तैयार किया है।

Share this:

Latest Updates