Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आंध्र प्रदेश के CM जगनमोहन रेड्डी ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का किया एलान, बिहार के सीएम ने …

आंध्र प्रदेश के CM जगनमोहन रेड्डी ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का किया एलान, बिहार के सीएम ने …

Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) के चीफ मिनिस्टर और वायएसआर कांग्रेस के प्रमुख जगनमोहन रेड्‌डी ने एलान किया है कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी। इसके पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। इस प्रकार धीरे-धीरे द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना लगभग तय हो चुका है।

18 जुलाई  को होगी वोटिंग 

बता दें कि देश में नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है 29 जून तक नामांकन करना है। 18 जुलाई को वोटिंग होनी है और 21 जुलाई को रिजल्ट आ जाएगा।

24 या 25 जून को नामांकन कर सकती हैं द्रौपदी मुर्मू

एनडीए की उम्मीदवार झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू 23 जून को दिल्ली पहुंच चुकी हैं। 24 या 25 जून को वह नामांकन कर सकती हैं।  विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा हैं। वह 27 जून को नामांकन कर सकते हैं। इस बीच भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने यशवंत सिन्हा से नामांकन नहीं करने का अनुरोध किया है,ताकि सर्वसम्मति से द्रौपदी मुर्मू का चुनाव राष्ट्रपति के लिए हो सके।

Share this:

Latest Updates