Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मामा या कसाई : झूठ बोलकर दो बच्चों के बाप से करा रहा था भगिनी की शादी, ऐन वक्त पर पहली पत्नी ने…

मामा या कसाई : झूठ बोलकर दो बच्चों के बाप से करा रहा था भगिनी की शादी, ऐन वक्त पर पहली पत्नी ने…

एक कंस मामा हुआ करता था। वह क्रूरता का प्रतीक था। आज के समय में भी कसाई मामा की कमी नहीं है। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में ऐसे ही मामा की मिसाल देखने को मिली है। यहां एक मामा ने झूठ बोलकर अपनी भगिनी की शादी 2 बच्चों के बाप से तय कर दी। उसने भांजी और उसके घरवालों से झूठ बोला था। बताया था कि लड़का कुंवारा है। ऐन वक्त पर दूल्हे की पहली पत्नी के बच्चों समेत पहुंचने के बाद पुलिस ने शादी रुकवा दी। दूल्हा झारखंड से बारात लेकर देवरिया आ रहा था। यह मामला जिले के महुआडीह थानाक्षेत्र के हेतिमपुर गांव का है।

शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देवरिया की रहने वाली एक लड़की की शादी उसके सगे मामा ने झारखंड में तय कराई थी, जबकि उसकी शादी पहले ही हो चुकी थी। उसकी दूसरी शादी की सारी तैयारी हो गई थी। रिश्तेदार भी पहुंच गए थे। दूल्हा बारात लेकर आने ही वाला था। इसी बीच उसकी पहली पत्नी ने बच्चों संग पहुंच कर वहां हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद शादी रुक गई। हेतिमपुर के प्रभारी चौकी इंचार्ज दिनेश मौर्य ने बताया कि दूल्हे की पहली पत्नी को समझा-बुझा कर घर भेज दिया गया है।

Share this:

Latest Updates