Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मना करने पर इस कदर भड़क गए शराब के धंधेबाज कि सीधे कर दिया मर्डर,लाश को आराम से फेंक दिया झाड़ी में…

मना करने पर इस कदर भड़क गए शराब के धंधेबाज कि सीधे कर दिया मर्डर,लाश को आराम से फेंक दिया झाड़ी में…

गलत करने वाले को मना करने पर उसे बुरा लगता ही है और इसके खिलाफ वह आक्रोश में बहुत कुछ कर गुजरता है। आर्थिक घाटे को लेकर बात अगर ज्यादा लग गई तो नौबत मर्डर तक की आ जाती है। बिहार के सुपौल जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां शराब बेचने से मना करने पर धंधेबाजों ने घर से बुलाकर एक व्यक्ति को पहले बंधक बनाया। फिर पीटते-पीटते मार डाला। इसके बाद शव को आराम से झाड़ी में फेंक दिया। घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के डुंडो गांव में 23 जून की रात की बताई जा रही है।

ग्रामीणों को झाड़ी में दिखी डेड बॉडी

ग्रामीणों के अनुसार डुंडो गांव स्थित ठाकुरबाड़ी रोड में शुक्रवार को झाड़ी में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव की पहचान डुंडो गांव निवासी रामचंद्र सिंह के पुत्र संजीव कुमार सिंह उर्फ पिट्ठू (50) के रूप में हुई। मृतक की पुत्री चंदा कुमारी ने बताया कि उनके गांव में कुछ लोग शराब का धंधा करते हैं। उसके पिता संजीव कुमार सिंह उर्फ पिट्ठू सिंह अक्सर मना करते थे। इसी रंजिश में गुरुवार की रात नौ बजे कारू पासवान और ब्रह्मदेव पासवान समेत अन्य अज्ञात लोग उनके पिता को घर से बुलाकर ले गए और पीट-पीट कर मार डाला।

आरोपियों को पुलिस ने किया अरेस्ट 

आरोपी कारू पासवान और ब्रह्मदेव पासवान को नगर थाना पुलिस ने मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। नगर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मृतक की पुत्री चंदा कुमारी के बयान पर दो लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हर बिंदु को ध्यान में रखकर आगे कार्रवाई कर रही है।

Share this:

Latest Updates