Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

…और देखते ही देखते एक सीनियर IAS  के इस बेटे ने खुद को गोली मारकर कर लिया सुसाइड, परिवार ने लगाया आरोप…

…और देखते ही देखते एक सीनियर IAS  के इस बेटे ने खुद को गोली मारकर कर लिया सुसाइड, परिवार ने लगाया आरोप…

Punjab (पंजाब) के सीनियर IAS अफसर संजय पोपली के बेटे कार्तिक पोपली (26) की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के वक्त विजिलेंस टीम पोपली के चंडीगढ़ स्थित घर पर जांच के लिए पहुंची थी। परिवार का आरोप है कि कार्तिक को विजिलेंस टीम ने गोली मारी है। चंडीगढ़ के एसएसपी कुलदीप चहल ने कहा कि कार्तिक ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है।

‘बेटे की मौत के लिए पुलिस जिम्मेदार’

इकलौते बेटे की मौत के बाद मां ने कहा कि उसके बेटे की मौत के लिए पुलिस जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि जब तक इन पुलिस वालों की वर्दी न उतरवाई, वह बेटे के खून लगे हाथ को नहीं धोएंगी। विजिलेंस ने 4 दिन पहले ही संजय पोपली को करप्शन के मामले में चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनके खिलाफ जांच की जा रही थी।

…और तब गोली की आवाज सुनी

कार्तिक की मां ने कहा कि जब मैं ऊपर गई तो विजिलेंस वाले ने उनके बेटे पर पिस्टल तान रखी थी। इसके बाद उन्हें नीचे भेज दिया गया। इसके बाद उन्होंने गोली की आवाज सुनी। बाद में पता चला कि यह उनके बेटे को लगी है। उन्होंने कहा कि उन्हें झूठे केस में फंसाया गया है। पंजाब के CM भगवंत मान वाहवाही के लिए छोटे मामले को भी बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं।

Share this:

Latest Updates