Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के CM हेमंत सोरेन से अपने लिए मांगा समर्थन, फोन पर की बात और …

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के CM हेमंत सोरेन से अपने लिए मांगा समर्थन, फोन पर की बात और …

President Election 2022 : देश में नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए अब गतिविधियां तेज हो गई हैं। 18 जुलाई को वोटिंग होनी है और 21 जुलाई को परिणाम आना है नॉमिनेशन करने का अंतिम डेट 29 जून है। सरकार की ओर से झारखंड के पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है,  तो विपक्ष ने देश के पूर्व वित्त और विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा को कैंडिडेट बनाया है। दोनों उम्मीदवारों की ओर से अपना-अपना समर्थन जुटाने का प्रयास जारी है। इस बीच यह अपडेट खबर आ रही है कि द्रौपदी मुर्मू ने 25 जून को झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से समर्थन देने का अनुरोध किया है। इस संदर्भ में उन्होंने व्यक्तिगत रूप से हेमंत सोरेन को फोन पर बात की।

 सोनिया गांधी सहित सभी प्रमुख विपक्षी नेताओं से समर्थन का कर चुकी हैं अनुरोध

मुर्मू ने नामांकन दाखिल करने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी संपर्क किया था। सूत्रों ने बताया कि तीनों नेताओं ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

Share this:

Latest Updates