Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने समाजवादी पार्टी के गढ़ को किया ध्वस्त, रामपुर और आजमगढ़ सीट भाजपा की झोली में, पंजाब में आप को लगा झटका

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने समाजवादी पार्टी के गढ़ को किया ध्वस्त, रामपुर और आजमगढ़ सीट भाजपा की झोली में, पंजाब में आप को लगा झटका

2022 उपचुनाव में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है। अब तक मिली सूचना के अनुसार भाजपा ने उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी को पछाड़कर शानदार जीत हासिल की है। यह दोनों लोकसभा सीट सपा का गढ़ मानी जाती है। इसके पहले इन दोनों लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा था। वहीं दूसरी ओर पंजाब की संगरूर लोक सभा सीट पर आप के उम्मीदवार को शिरोमणि अकाली दल के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।

रामपुर में बीजेपी 42000 मतों से जीती, घनश्याम लोधी और दिनेश लाल निरहुआ जीते, धर्मेंद्र यादव हारे

लोकसभा की 3 सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम सामने आ गया है। यूपी में भाजपा ने सपा को उसके गढ़ रामपुर और आजमगढ़ में मात दे दी है। रामपुर में बीजेपी उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी ने सपा उम्मीदवार सपा उम्मीदवार को आसिम रजा को 42 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया। आजमगढ़ में बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव को हराया। पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। संगरूर लोकसभा उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान ने जीत हासिल की है। मान ने इस सीट पर आप के उम्मीदवार गुरमेल सिंह को पराजित किया है। 

त्रिपुरा में 3 सीटों पर भाजपा और एक पर कांग्रेस जीती

त्रिपुरा में चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को तीन और कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली है। बीजेपी ने त्रिपुरा की जुबराजनगर, सुरमा और टाउन बारदोवाली सीट पर जीत हासिल की। वहीं, कांग्रेस को अगरतला सीट पर जीत मिली है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने टाउन बारदोवाली सीट से जीत हासिल की। उनका सीएम बने रहने के लिए उपचुनाव जीतना जरूरी था।

दिल्ली में आप का उम्मीदवार जीता

केंद्र शासित प्रदेश दिल्‍ली की राजिंदर नगर सीट से आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक चुनाव जीत गए हैं। पाठक ने भाजपा उम्मीदवार राजेश भाटिया को 11 हजार से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया है। त्रिपुरा की 4 विधानसभा सीटों में बीजेपी को 3, जबकि कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली। आंध्र प्रदेश की आत्माकुरु विधानसभा सीट से YSR कांग्रेस के विक्रम रेड्डी ने 88 हजार से ज्‍यादा वोटों से जीत दर्ज की। झारखंड की मांडर सीट की काउंटिंग चल रही है। यहां कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की संयुक्त उम्मीदवार शिल्पी तिर्की आगे चल रही हैं।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा जीते

त्रिपुरा के मुख्‍यमंत्री माणिक साहा ने टाउन बारदोवाली सीट पर जीत दर्ज की है। उन्‍होंने कांग्रेस के आशीष कुमार साहा को 6,104 वोटों से हराया।

अगरतला से कांग्रेस के बर्मन जीते

त्रिपुरा की अगरतला विधानसभा सीट से कांग्रेस के सुदीप रॉय बर्मन ने जीत दर्ज की। वह फरवरी 2022 में बीजेपी छोड़ कांग्रेस में आए थे। बर्मन ने बीजेपी के अशोक सिन्‍हा को 3,163 वोट से हराया। त्रिपुरा की जुबराजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की मलीना देबनाथ जीत गईं। उन्‍होंने CPI (M) के उम्‍मीदवार शैलेंद्र चंद्र नाथ को 4,572 वोट से हराया। आंध्र प्रदेश की आत्‍माकुर सीट से YSR कांग्रेस के मेकापति। विक्रम रेड्डी ने 82 हजार से ज्‍यादा वोटों के अंतर से बीजेपी उम्‍मीदवार को हराया।

Share this:

Latest Updates