Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रेमिका से मिलने की तड़प ऐसी कि बुर्का पहन कर गर्ल्स हॉस्टल पहुंच गया प्रेमी, लेकिन पकड़ा गया, इसके बाद …

प्रेमिका से मिलने की तड़प ऐसी कि बुर्का पहन कर गर्ल्स हॉस्टल पहुंच गया प्रेमी, लेकिन पकड़ा गया, इसके बाद …

प्रेमिका के बुलाने पर और उससे मिलने की तड़प में एक युवक बुर्का पहनकर पश्चिम बंगाल के बरहमपुर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में प्रवेश करने की कोशिश की। हालांकि मुलाकात से पहले ही उसकी असलियत खुल गई और वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। आरोपित युवक का नाम रंजन जाना है। मेदिनीपुर का निवासी रंजन कंप्यूटर साइंस के द्वितीय वर्ष का छात्र है।

फेसबुक पर हुई थी युवक की लड़की से दोस्ती

प्राप्त जानकारी के अनुसार फेसबुक पर रंजन की मुलाकात अपर्णा दास नामक युवती से हुई थी। इसी बीच दोनों ने मिलने का कार्यक्रम बनाया। प्रेमिका के बुलावे पर रंजन गुरुवार रात 10:30 बजे ट्रेन से बहरमपुर पंहुचा। शुक्रवार तड़के तीन बजे वह गोराबाजार के भागीरथी गर्ल्स हॉस्टल में बुर्का पहनकर पंहुचा। हालांकि उसके जूतों को देखकर छात्रावास के कर्मियों को संदेह हुआ। छात्रावास प्रबंधन ने शक के आधार पर उससे पूछताछ की तो असलियत सामने आ गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस प्रेमी और प्रेमिका दोनों को बहरमपुर थाने ले गई।

डेढ़ माह पहले युवक ने हॉस्टल में कर दी थी हत्या

गौरतलब है कि पिछले डेढ़ महीने पहले एक प्रेमी ने बहरमपुर के एक छात्रावास में रहने वाली एक तृतीय वर्ष की छात्रा की हत्या कर दी थी। उसके बाद बहरमपुर के विभिन्न छात्रावासों की सुरक्षा बढ़ाने की हिदायत दी गई थी। इस आलोक में यहां के गर्ल्स हॉस्टल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां आने वाले हर शख्स की अच्छे से सर्च किया जाता है और कड़ाई से पूछताछ भी होती है।

Share this:

Latest Updates