Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नहीं रहे देश के जाने-माने बिजनेसमैन पालोनजी मिस्त्री, 93 साल की उम्र में…

नहीं रहे देश के जाने-माने बिजनेसमैन पालोनजी मिस्त्री, 93 साल की उम्र में…

शापूरजी पालोनजी ग्रुप (Shapoorji Pallonji Group) के चेयरमैन और अरबपति उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री (Pallonji Mistry) का 93 साल की उम्र में निधन हो गया। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने मिंट को इसकी जानकारी दी है। कंपनी की तमाम बड़ी उपलब्धियों में मुंबई में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की बिल्डिंग का निर्माण करना भी शामिल है। बता दें, कंस्ट्रक्शन के अलावा कई अन्य सेक्टर में उन्होंने कंपनी को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया था।

अफ्रीका तक फैला है कारोबार 

शापूरजी पालोनजी ग्रुप की मौजूदगी इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट, वाटर एनर्जी और फाइनेंस सर्विस के सेक्टर में है। अलग कंपनियों में इस समूह के लिए 50 हजार से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। भारत के अलावा एशिया के अन्य देशों से अफ्रीका तक शापूरजी पालोनजी ग्रुप का कारोबार फैला हुआ है। फोर्ब्स के ताजा अपडेट के अनुसार दुनिया में वो अमीरों की सूची में 143वें नंबर पर है।

Share this:

Latest Updates