Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बिहार के बेगूसराय की घटना : विवाहिता का तमिलनाडु में किया यौन शोषण, गर्भवती होते ही ठुकराया

बिहार के बेगूसराय की घटना : विवाहिता का तमिलनाडु में किया यौन शोषण, गर्भवती होते ही ठुकराया

विवाहिता को बहका कर यौन शोषण करने के बाद शादी से मुकरने का मामला प्रकाश में आया है। यह मामला बिहार के बेगूसराय जिला अंतर्गत बखरी थाना क्षेत्र का है। यौन शोषण करने वाले युवक द्वारा दूसरे जगह शादी के तैयारी की सूचना मिलते ही पीड़िता ने बखरी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि छह वर्ष पूर्व उसकी शादी बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा निवासी राकेश पाल के साथ हुई थी। लेकिन तीन वर्षों तक ही कोई संतान नहीं होने पर पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। 

पति के दोस्त से बढ़ गई थी नजदीकी

इस बीच पति के गांव के ही दोस्त रोहित कुमार साह ने उससे भी मेलजोल बढ़ाना शुरू कर दिया तथा शादी का प्रलोभन देकर करीब तीन वर्ष पूर्व तमिलनाडु लेकर चला गया। जहां की लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा, जिसका कई साक्ष्य भी उसके पास मौजूद है। तमिलनाडु में कुछ दिन रखने के बाद गर्भवती होने पर मुझे बहन के घर झंझारपुर पहुंचा दिया तथा समय आने पर शादी करने की बात कही। जहां एक बच्चा भी हुआ तथा अस्वस्थता के कारण बच्चे की मौत हो जाने के बाद रोहित शादी से मुकर गया। 

रोहित अब दूसरी लड़की से कर रहा शादी

अब 12 जून को पता चला कि रोहित समस्तीपुर जिला के मंगलगढ़ के समीप किसी अन्य लड़की से शादी कर रहा है। इसके लिए शगुन फलदान की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। सूचना मिलने के बाद रोहित से संपर्क करने का भी प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। वहीं, रोहित एवं उसके परिवार वाले द्वारा जान मारने की धमकी दी जा रही है।

गुहार लगाने के बाद भी दर्ज नहीं हो रही प्राथमिकी

पीड़िता ने बताया कि वह चार दिन से बखरी थानाध्यक्ष के पास गुहार लगा रही है, लेकिन थानाध्यक्ष अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रहे हैं। पीड़िता के मुताबिक थानाध्यक्ष का कहना है कि पहले आरोपी को पकड़ाओ तब केस कर कार्रवाई की जाएगी। बखरी थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह का कहना है कि प्राप्त आवेदन के आलोक में जांच पड़ताल और कार्रवाई की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share this:

Latest Updates