Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बेटा नहीं होने से नाराज पति ने तीन बेटियों की मां को गला दबाकर मार डाला

बेटा नहीं होने से नाराज पति ने तीन बेटियों की मां को गला दबाकर मार डाला

बिहार के नवादा जिले में पकरीबरावां थाना क्षेत्र के छोटी गुलनी गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पुत्र की चाह में पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद मृतिका के परिजनों में कोहराम मच गया है। इस मामले को लेकर मृतिका के भाई ने बताया कि बहन को तीन पुत्री हुई और पुत्र नहीं होने पर पति सहित ससुराल वाले लगातार मेरी बहन को प्रताड़ित करने लगे।

साल 2006 में हुई थी सत्येंद्र यादव से शादी

पुलिस के अनुसार गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सरकंडा गांव के निवासी रामजी यादव की पुत्री 35 वर्षीय आभा देवी की शादी पकरीबरामा थाना क्षेत्र के गुलनी गांव के निवासी सहदेव यादव के पुत्र सत्येंद्र यादव से 2006 में हुई थी। तीन बेटी होने के बाद लगातार सत्येंद्र यादव सहित ससुराल के परिवार मेरी बहन को प्रताड़ित करने लगे। बेटा नहीं होने के कारण सत्येंद्र यादव ने 2015 में दूसरी शादी कर लिया। जिससे दो पुत्र पैदा हुआ।

मृतका के भाई ने दर्ज कराया मामला

मृतिका के भाई ने बताया की बाद सत्येंद्र यादव और उसकी दूसरी पत्नी सभी ने मिलकर मेरी बहन को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसके साथ मारपीट भी किया करते थे। तीन दिन पहले जीजा ने हमें फोन पर बहन को जान से मारने की धमकी दिया था। इसके बाद सोमवार को मेरी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। घटना के बाद परिवार के लोग घर छोड़कर फरार हो गए है। सत्येंद्र यादव के गांव के लोगों ने हम लोगों को सूचना दी, तब पुलिस को सूचना देने के बाद हम लोग गांव पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया हैं। इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी ने कहा कि लिखित आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हत्या कैसे हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद में पता चल पाएगा।

Share this:

Latest Updates