Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नशे की लत : बेटे ने शराब न पीने को कहा तो नाराज होकर छत के छज्जे पर जा बैठा पिता, तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने नीचे उतारा

नशे की लत : बेटे ने शराब न पीने को कहा तो नाराज होकर छत के छज्जे पर जा बैठा पिता, तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने नीचे उतारा

पश्चिम बंगाल अंतर्गत दक्षिण 24 परगना जिले के महेश्तला में एक अजीबो-गरीब घटना घटी है। यहां शराब पीने के लिए जब बेटे ने अपने पिता को मना किया तो नाराज पिता चार मंजिली इमारत की छत के छज्जे पर जा बैठा।  बार-बार मनाने और समझाने-बुझाने के बावजूद जब व्यक्ति नीचे नहीं उतरा सके तो दमकल विभाग को सूचना दी गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा जा सका है। व्यक्ति की पहचान जी कुमार राव के तौर पर हुए हैं।

रात 12 बजे बुलाना पड़ा दमकल कर्मियों को

बताया जा रहा है कि युवक का पिता रोज शराब के नशे में धुत रहता था।  वह शराब पीने के लिए बेटे की दुकान का सामान बेच देता था। उनकी आदतों से परेशान परेशान बेटे ने जब पिता को शराब नहीं छोड़ने पर घर छोड़ने को कहा तो नाराज होकर वह आधी रात को छत के छज्जे पर जा बैठा। पड़ोसियों की नजर पड़ी। इसके बाद पुलिस और वहां से अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई थी। लगभग रात दो बजे के करीब उन्हें नीचे उतारा जा सका। गौरतलब है कि इसके पहले कोलकाता के एक अस्पताल में भी आठवीं मंजिल के छज्जे पर एक मानसिक मरीज चढ़ गया था। दो ढाई घंटे तक मनाने के बाद भी वह नीचे नहीं उतरा और गिर पड़ा था।

Share this:

Latest Updates