Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन को लेकर ममता बनर्जी ने कहा- भाजपा पहले बताती तो…

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन को लेकर ममता बनर्जी ने कहा- भाजपा पहले बताती तो…

राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के विरुद्ध विपक्ष की ओर से साझा उम्मीदवार के तौर पर यशवंत सिन्हा का नाम प्रस्तावित करने वाली तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शुक्रवार को अपना मुंह खोल दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के जीतने की संभावनाएं ज्यादा हैं। यदि भाजपा अपना उम्मीदवार उतारने से पहले उनके नाम की चर्चा उनसे की होती तो वह उनको समर्थन देने पर जरूर विचार करतीं। वह उनके खिलाफ विपक्ष का साझा उम्मीदवार प्रस्तुत ही नहीं करतीं।‌ वह उनका समर्थन कर देती। उक्त बातें उन्होंने इस्कॉन रथयात्रा के उद्घाटन मौके पर कहीं।

मैं आदिवासी और दलित का हमेशा समर्थन करती हूं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भाजपा एक आदिवासी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाएगी यह मैंने नहीं सोचा था।  मैं आदिवासी और दलित का समर्थन हमेशा करती हूं। ममता बनर्जी ने स्पष्ट करते हुए कहां कि यशवंत सिन्हा विपक्ष के साझा उम्मीदवार हैं। विपक्ष पूरी तरह से राष्ट्रपति के चुनाव में यशवंत सिन्हा के साथ खड़ा है। क्योंकि सभी विपक्षी दलों ने मिलकर यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। 

ममता बनर्जी ने स्पष्ट कर दी अपनी स्थिति

आपको बताते चलें कि पिछले दिनों राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ने ममता बनर्जी को फोन कर समर्थन की मांग की थी। इसके अलावा भाजपा ने भी ममता को पत्र लिखकर एक आदिवासी महिला को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का राष्ट्रपति बनाने के लिए समर्थन करने की अपील की थी। इस मामले पर शुक्रवार को ममता ने स्थिति स्पष्ट की है।

Share this:

Latest Updates