Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शुभेंदु अधिकारी के काफिले को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी सुरक्षित

शुभेंदु अधिकारी के काफिले को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी सुरक्षित

पूर्व मेदिनीपुर जिले के मरिशदा में पश्चिम बंगाल यह नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के काफिले को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में काफिले की एक कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। गनीमत यह रही कि काफिले में शामिल भाजपा के नेता शुभेंदु अधिकारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। 

भाजपा नेताओं के विरुद्ध साजिश रच रही सरकार

सूत्रों के अनुसार भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को तमलुक जाना था। उन्हें वहां रथ यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना था, लेकिन रास्ते में दुर्घटना हो गई। इधर, भाजपा ने इस दुर्घटना की जांच की मांग की है। भाजपा ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा भाजपा के नेताओं पर साजिश रची जा रही है। भाजपा ने इस दुर्घटना के जिम्मेदारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर इस घटना का जिक्र किया है।

Share this:

Latest Updates