Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नूपुर शर्मा के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर नोटिस, अब इसके बाद क्या होगा…

नूपुर शर्मा के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर नोटिस, अब इसके बाद क्या होगा…

West Bengal News : पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी करने वाली भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा की मुश्किलें दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं। गौरतलब है कि उनके खिलाफ 9 राज्यों में एफआईआर दर्ज है और सभी केसों को एक साथ करने की याचिका उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में दी थी। इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई और याचिका को नामंजूर कर दिया। इस बीच मीडिया में यह ताजा खबर आ रही है कि कोलकाता पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी कर दिया है।

कोलकाता में दर्ज हैं 10 FIR

जानकारी के अनुसार, कोलकाता के एमहर्स्ट पुलिस स्टेशन में नूपुर के खिलाफ पैगंबर साहब पर विवादित टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में उन्हें 25 जून को बुलाया गया था, लेकिन वे पेश नहीं हुईं। उन्होंने पेश होने के लिए 4 हफ्ते का समय मांगा था। कोलकाता में नूपुर के खिलाफ 10 FIR दर्ज हैं।

Share this:

Latest Updates