Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हादसा : सड़क से फिसल कर खाई में गिरी बस, 19 लोगों की गई जान

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हादसा : सड़क से फिसल कर खाई में गिरी बस, 19 लोगों की गई जान

पाकिस्तान में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल है। पाकिस्तान के  बलूचिस्तान में एक बस पहाड़ी सड़क से खाई गिर गई। बस में 30 से अधिक लोग सवार थे। बस इस्लामाबाद से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जैसे ही बस क्वेटा के पास पहुंची, चालक ने तीखे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी।

प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने जताई संवेदना

इस दुर्घटना में अब तक 19 लोगों के शव बरामद किए हैं। वहीं 11 घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी पहचान करने की प्रक्रिया चल रही है। इस दुर्घटना पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।

Share this:

Latest Updates