Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Tragic : तालाब में डूब रहा था भाई, बचाने के लिए छोटी बहन ने लगाई छलांग, न बचा पाई, न खुद बच पाई

Tragic : तालाब में डूब रहा था भाई, बचाने के लिए छोटी बहन ने लगाई छलांग, न बचा पाई, न खुद बच पाई

Bihar News : अपनी आंखों के सामने  भाई को डूबता देख छोटी बहन अपने को रोक नहीं पाई और उसे बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी।  भरपूर कोशिश के बाद भी वह उसे बचा नहीं पाई और खुद भी नहीं बच पाई। दोनों भाई-बहन तालाब के गहरे पानी में डूब गए।यह दुखद घटना 5 जुलाई को छपरा जिले के दरियापुर प्रखंड के बिसाही गांव की है। दोनों बच्चों की मौत के कारण पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

मिट्टी लाने गए थे दोनों भाई-बहन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों बच्चे बिसाही गांव के सुनील राय का 12 साल का बेटा विनोद कुमार तथा 10 साल की बेटी दूजा कुमारी हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि भाई -बहन गांव के कुछ बच्चों के साथ घर से आधा किलोमीटर दूर पोखरे के पास मिट्टी लाने गए थे। इसी क्रम में विनोद पोखरे में नहाने चला गया। उसका संतुलन बिगड़ा और वह डूबने लगा। इसके बाद पोखर के किनारे खड़ी उसकी बहन दूजा कुमारी ने भाई को बचाने के लिए पोखर में छलांग लगा दी। दोनों पोखर की गहराई में फंसते चले गए और डूब कर उनकी मौत हो गई। जैसे ही वहां मौजूद कुछ अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो, आस-पास के ग्रामीण वहां जुटे। दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की जान जा चुकी थी। परिजन उन्हें परसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित करते हुए पोस्टमार्टम के लिए शवों को छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।

Share this:

Latest Updates