Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कांग्रेस के इस सांसद जी के पास थी डेढ़ लाख की कलम, चेन्नई के होटल में किसी ने चुरा ली, अब ढूंढे पुलिस…

कांग्रेस के इस सांसद जी के पास थी डेढ़ लाख की कलम, चेन्नई के होटल में किसी ने चुरा ली, अब ढूंढे पुलिस…

Kerala News : 17 फिल्मों में काम करने वाले एक्टर से लीडर बने कन्याकुमारी के कांग्रेस सांसद विजय वसंत की कलम चोरी हो गई है। इसे उनके पिता ने दी था। इसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। खास बात यह है कि इसे ढूंढने में गिंडी थाने की पुलिस जुटी हुई है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यह कलम चेन्नई की एक होटल से गुम हुई। उस समय वहां विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का कार्यक्रम चल रहा था। कलम कब चोरी हुई, यह सपष्ट नहीं है, लेकिन इसकी शिकायत 5 जुलाई को दर्ज कराई गई। मीडिया में यह जानकारी 7 जुलाई को आ रही है।

होटल से बाहर आया तो कलम गायब थी

विजय वसंत ने बताया कि होटल के अंदर जाते समय कलम थी, बाहर आकर जेब टटोली तो यह गायब थी। होटल में काफी भीड़ थी। मैंने कलम ढूंढने की कोशिश की, लेकिन नहीं मिली। इसकी सूचना होटल स्टॉफ को दी। इसके बाद मैंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। मुझे भरोसा है कि पुलिस कलम जल्द ही ढूंढ लेगी। 

मोंटब्लैंक कंपनी की कलम

विजय ने बताया कि मोंटब्लैंक कंपनी की यह कलम मेरे लिए अनमोल है। इसका इस्तेमाल मेरे दिवंगत पिता और कन्याकुमारी के पूर्व सांसद एच. वसंतकुमार करते थे। उनके निधन के बाद यह कलम मुझे विरासत में मिली। करीब चार साल पहले पिता पेन खरीदने गए थे तो वे झिझक रहे थे कि एक कलम के लिए इतना खर्च क्यों किया जाए। मैंने जोर दिया तो उन्होंने ले लिया। इस पेन का इस्तेमाल मेरे पिता ने अंतिम समय तक किया।

Share this:

Latest Updates