Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धन दौलत की भूख कहां लेकर जाएगी हमें: जमीन विवाद में बड़े ने छोटे भाइयों पर की फायरिंग, गोली लगने से दोनों की स्थिति गंभीर, आगरा रेफर

धन दौलत की भूख कहां लेकर जाएगी हमें: जमीन विवाद में बड़े ने छोटे भाइयों पर की फायरिंग, गोली लगने से दोनों की स्थिति गंभीर, आगरा रेफर

धन और जमीन की भूख आखिर हमें कहां लेकर जाएगी। एक समय था जब भाई अपने भाई के लिए जान देने को तैयार रहता था। लेकिन आजकल धन की भूख में भाई अपने ही भाई की हत्या पर उतारू है। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद थाना नगला खंगर क्षेत्र अन्तर्गत गुरुवार की देर शाम जमीनी विवाद में बड़े भाई ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से दो छोटे भाई घायल हो गये। पुलिस ने आरोपी को मौके से हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है।

विवाद बढ़ा तो छोटे भाइयों को पेट में मार दी गोली

नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव उरावर निवासी शैलेंद्र सेना से सेवानिवृत्त हैं। वह परिवार के साथ शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में रहते हैं। यहां विकास बाजार में शैलेंद्र की गैस एजेंसी है। गैस गैस एजेंसी की जमीन को लेकर भाइयों के बीच विवाद था। गुरुवार शाम शैलेंद्र का अपने भाई विजय और जितेंद्र के साथ गैस एजेंसी की जमीन को लेकर विवाद शुरू हुआ था। आरोप है कि कोई कुछ भी समझ पाता तब तक आरोपी शैलेंद्र ने अपने दोनों छोटे भाइयों पर गोली चला दी और गोली जाकर दोनों भाइयों विजय और जितेंद्र के पेट में लग गई। 

बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर किए गए 

इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर तुरंत पुलिस भी आ धमकी। पुलिस दोनों घायल भाइयों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर गयी। ट्रामा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को आगरा रेफर कर दिया गया है। भाई और दोनों ही भाइयों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। इधर गोली चलाने वाले बड़े भाई सुरेंद्र को पुलिस में हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 

Share this:

Latest Updates