Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड कैडर का आईएफएस अधिकारी दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, तिहाड़ जेल भेजे गए

झारखंड कैडर का आईएफएस अधिकारी दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, तिहाड़ जेल भेजे गए

झारखंड कैडर के एक आईएफएस अधिकारी को दुष्कर्म के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारी की पहचान अंशुमन राजहंस के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार एक इंजीनियर महिला ने आईएफएस अधिकारी पर राजेंद्र नगर थाने में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मध्य जिला के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार को आरोपित की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उसे गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। आरोपित अंशुमन राजहंस वर्ष 2020 बैच झारखंड कैडर के आईएफएस अधिकारी हैं। राजहंस झारखंड में बाबा नगरी देवघर के निवासी बताए जा रहे हैं।

मुंबई के थाने निवासी युवती से किया दुष्कर्म

पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर गत 15 मई को राजेंद्र नगर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि वर्ष 2017 में अंशुमान राजहंस राजेंद्र नगर में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने के लिए आए थे। इसी दौरान उसकी मुलाकात ठाणे निवासी युवती से हुई। वह पेशे से इंजीनियर है। वह भी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थी। आरोप है कि अंशुमान ने पीड़िता से दोस्ती के बाद उससे शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

Share this:

Latest Updates