Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

…और चलते-चलते सीधे उफनती नदी में पलट गई कार, 9 लोगों की गई जान, एक लड़की को निकाला गया जिंदा…

…और चलते-चलते सीधे उफनती नदी में पलट गई कार, 9 लोगों की गई जान, एक लड़की को निकाला गया जिंदा…

Uttarakhand News : उत्तराखंड के रामनगर में ढेला नदी में तेज बहाव के चलते 8 जुलाई को बड़ा हादसा होने की खबर मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पर्यटकों से भरी एक ERTIGA कार चलते-चलते अचानक सीधे उफनती नदी में पलट गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। राहत-बचाव कार्य में एक लड़की को नदी से जिंदा निकाला गया है। कुमाऊं रेंज के डीआईजी आनंद भरण ने बताया कि सुबह से हो रही भारी बारिश के चलते नदी उफान पर थी और पानी सड़कों के ऊपर से बह रहा था। इसी वजह से हादसा हो गया। हादसे की सूचना पाकर पुलिस, प्रशासन और रेसक्यू टीम मौके पर पहुंची। वहीं नदी में गिरी ERTIGA कार को ट्रैक्टर के जरिए बाहर निकालने की कोशिश की गई।

अस्पताल में भर्ती कराई गई है लड़की

हादसे में नदी से जिंदा निकाली गई एक लड़की को रामनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गाड़ी में 4-5 लड़कियां भी सवार थीं। जान गंवाने वाले 8 लोग पंजाब के पटियाला से हैं। इनमें 5 पुरुष और 3 महिलाएं हैं। 2 अन्य महिलाएं रामनगर की हैं।  इनमें एक की जान गई है और एक को बचा लिया गया है।

Share this:

Latest Updates