Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Tragic : … और देखते ही देखते स्कूल कैंपस में बच्चों पर गिर गया 250 साल पुराना पेड़, एक की मौत, 19 घायल

Tragic : … और देखते ही देखते स्कूल कैंपस में बच्चों पर गिर गया 250 साल पुराना पेड़, एक की मौत, 19 घायल

Chandigarh News : चंडीगढ़ के सेक्टर 9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल के कैंपस में 8 जुलाई को देखते ही देखते अचानक 250 साल पुराना पीपल का पेड़ बच्चों पर गिर गया। इससे एक 16 वर्षीय लड़की की जान चली गई। 19 बच्चे घायल हो गए हैं। स्कूल की एक महिला अटेंडेंट भी घायल हुई है। हादसा दिन में करीब साढ़े 11 बजे हुआ। उस समय बच्चे लंच कर रहे थे। मृतक लड़की की पहचान हर्षिता के रूप में हुई है, जो सेक्टर 43 में रहती थी। 40 वर्षीय महिला अटेंडेंट भी घायल हो गई है। हादसे में 16 साल हर्षिता की हालत गंभीर थी। उसे जीएमएचएच 16 से पीजीआई शिफ्ट किया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घायल बच्चों का अस्पताल में चल रहा है इलाज

हादसे में घायल 11 बच्चों का सेक्टर 16 के गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनकी स्वास्थ्य जांच करने के बाद डिस्चार्ज किया जाएगा। डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज (DHS) की देखरेख में बच्चों का इलाज हो रहा है। दूसरी ओर 4 बच्चों को मोहाली के फोर्टिज अस्पताल और 2 को सेक्टर 34 के मुकुट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इन सभी की हालत स्थिर बनाई जा रही है। घटना में महिला अटेंडेंट और एक बच्चे को जीएमएसएच 16 से पीजीआई शिफ्ट किया गया है।

Share this:

Latest Updates