Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

EMPLOYMENT : रांची स्थित मारवाड़ी कॉलेज के 9 एमबीए स्टूडेंट्स को मिली सर्विस, 5 लाख का पैकेज और…

EMPLOYMENT : रांची स्थित मारवाड़ी कॉलेज के 9 एमबीए स्टूडेंट्स को मिली सर्विस, 5 लाख का पैकेज और…

Jharkhand में राजधानी रांची स्थित प्रतिष्ठित मारवाड़ी कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव का प्रोसेस पूरा हो चुका है। इसमें कालेज के 9 एमबीए स्टूडेंट्स को सर्विस मिल गई है। सभी सेलेक्टेड स्टूडेंट्स में छात्राओं को मानव संसाधन प्रबंधक यानी ह्यूमन रिसोर्स मैनेजर का दायित्व मिला है। छात्रों को अखिल भारतीय व्यवसाय विकास प्रबंधक का दायित्व दिया गया है। स्कूल प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सेलेक्टेड स्टूडेंट्स में दीपिका कुमारी, रुचि कुमारी, श्वेता सिंह, अरशद रजा, कोमल मेहरा, निधि कुमारी, राजा कुमार, रितु कुमारी और विवेक कुमार सिंह शामिल हैं। सभी सभी चयनित स्टूडेंट्स को रांची विश्वविद्यालय की वीसी प्रो.कामिनी कुमार,डॉ. मनोज कुमार और डॉ. आरआर शर्मा ने शुभकामना और बधाई दी है।

IIM Ranchi के 10 वें दीक्षांत समारोह में 305 स्टूडेंट्स को मिली डिग्री

IIM Ranchi का 10 वां दीक्षांत समारोह 24 फरवरी को हुआ। इसमें 219-21 बैच के 305 स्टूडेंट्स को डिग्री प्रदान की गई। इनमें एमबीए के 203, एमबीए एचआरएम के 72 और एग्जीक्यूटिव एमबीए के 24 तथा पीएचडी के 6 स्टूडेंट्स शामिल हैं। कार्यक्रम में 9 टॉपरों को मेडल से सम्मानित किया गया। इनमें दो गर्ल और 7 boys शामिल हैं। आयोजन के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा थे। संस्थान के डायरेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि इस साल आईआईएम रांची का प्लेसमेंट हंड्रेड परसेंट रहा। 128 कंपनियां नौकरी देने के लिए कैंपस पहुंचीं। सफलता में हमारे 47 फैकल्टी का योगदान अहम है।

Share this:

Latest Updates