Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ऑटो चालक की पिटाई, छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने की मारपीट

ऑटो चालक की पिटाई, छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने की मारपीट

धनबाद जिले के पुटकी थाना क्षेत्र में मनचलों ने सोमवार को एक ऑटो चालक के साथ मारपीट की। छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया। मारपीट के बाद सभी युवक वहां से भाग निकले। घटना को लेकर पुटकी थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इस मामले में जल्द कार्रवाई की बात कही है।

आठ युवकों में ऑटो ड्राइवर को पीटकर लहूलुहान किया

घायल ऑटो चालक अश्वनी कुमार ने बताया कि वह ऑटो से कुछ लड़की को परीक्षा दिलाने के लिए ले जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक लड़कियों के साथ छेड़खानी करने लगे। जिसका उसने विरोध किया। विरोध करने पर लड़कों ने ऑटो चालक की जमकर पिटाई कर दी। यह घटना 2 दिन पहले हुई थी। इसके बाद सोमवार को दोनों लड़की कुछ और साथियों के साथ पुटकी के पार्क के पास उसे रोक लिया और बेवजह उसकी पिटाई करने लगे। इस दौरान 4 बाइक पर सवार होकर 8 लड़के आए थे। सभी ने मिलकर उसकी पिटाई की। इस दौरान एक युवक ने फोटो ड्राइवर के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। ऑटो चालक को लहूलुहान होता देख सभी युवक वहां से फरार हो गए। बाद में ऑटो ड्राइवर में इस घटना की जानकारी पुटकी थाना को दी। फोटो चालक में थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवा दी है। मामले को लेकर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर अरविंद बिन्हा ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। जो भी लोग इसमें शामिल हैं, उनके खिलाफ जानू कार्रवाई की जाएगी।

Share this:

Latest Updates