Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और चलते-चलते अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया टैंकर, चपेट में लेकर तीन मासूमों को सुला दिया मौत की नींद

… और चलते-चलते अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया टैंकर, चपेट में लेकर तीन मासूमों को सुला दिया मौत की नींद

Jharkhand News : चाईबासा के मंझारी थाना के जांगीबुरू के निकट 12 जुलाई को तेजी से चलते-चलते अचानक अनियंत्रित होकर एक टैंकर पलट गया और अपनी चपेट में लेकर तीन मासूमों को मौत की नींद सुला दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तीनों बच्चे सड़क के किनारे हड़िया दारू के गोदाम में खेल रहे थे। इसी दौरान यहां यह हादसा हुआ। चालक भागने में सफल रहा। एक साथ तीन बच्चों की मौत पर गांव में कोहराम मचा गया।

घटनास्थल पर ही तीनों बच्चों की हुई मौत

मृतकों में दो बच्चे एक ही परिवार के हैं। इनमें 5 वर्षीय सुखमति तामसोय, 8 वर्षीय सागर तामसोय एवं 6 वर्षीय पानो तामसोय शामिल है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मंझारी के थाना प्रभारी को दे दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग 10:45 बजे जांगीबुरु स्कूल के नीचे तेल टैंकर का ब्रेक फेल होने के कारण अचानक पीछे लुढ़कने से सड़क किनारे हड़िया गोदाम के पास खेल रहे तीन बच्चे उसकी चपेट में आ गए। कुचल कर तीनों  की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Share this:

Latest Updates