Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी शिवसेना, पूर्व चीफ मिनिस्टर उद्धव ठाकरे ने स्वयं की घोषणा

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी शिवसेना, पूर्व चीफ मिनिस्टर उद्धव ठाकरे ने स्वयं की घोषणा

Presidential Election 2022 : देश के नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग होनी है। चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के प्रति समर्थन व्यापक होता जा रहा है।  इस बीच 12 जुलाई को यह खबर आई कि महाराष्ट्र में शिवसेना द्रौपदी मुर्मू का साथ देगी। राज्य के पूर्व चीफ मिनिस्टर उद्धव ठाकरे ने खुद इसकी घोषणा की। 

उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में पार्टी की बैठक में लिया गया अंतिम फैसला

कैंडिडेट के समर्थन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने सोमवार को एक बैठक की थी। मीटिंग में शिवसेना सांसदों ने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने की मांग की थी। इसके अलावा मीटिंग में विपक्ष उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के नाम पर भी चर्चा हुई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने  कहा, ‘राष्ट्रपति पद के लिए शिवसेना द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी, लेकिन यह भाजपा को समर्थन नहीं है।’ 

पहले भी अपने गठबंधन से अलग होकर वोटिंग कर चुकी है शिवसेना

गौरतलब है कि राज्य में महा विकास आघाड़ी गठबंधन से जुड़ी एनसीपी और कांग्रेस यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रही हैं। यह पहला मौका नहीं है कि शिवसेना अपने गठबंधन से अलग होकर किसी राष्ट्रपति उम्मीदवार को अपना समर्थन दे रही है। इसके पहले साल 2007 में उसने एनडीए से अलग रुख अपनाकर प्रतिभा पाटिल को अपना समर्थन दिया था। ऐसा ही 2012 में प्रणब मुखर्जी की उम्मीदवारी को समर्थन देकर किया था।

Share this:

Latest Updates