Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा नेता  दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा को जोकर और शराबी कहा

भाजपा नेता  दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा को जोकर और शराबी कहा

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष और तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब दिलीप घोष ने बंगाल सरकार के पूर्व मंत्री मदन मित्रा को जोकर और शराबी कहा है। ठीक एक दिन पहले मदन मित्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जोकर कहा था। इसी पर पलटवार करते हुए बुधवार को न्यू टाउन में मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि जो खुद जोकर रहे हैं, उन्हें पूरी दुनिया में लोग जोकर ही दिखाई देते हैं। ऐसे लोगों से कुछ और उम्मीद नहीं की जा सकती। 

शराब पीकर तमाशा करने वाला पीएम पर सवाल खड़ा नहीं कर सकता

उन्होंने कहा कि मदन जिस केटेगरी के नेता हैं, वह कभी भी प्रधानमंत्री के स्तर को नहीं समझ सकते हैं। वह जेल में रह चुके हैं। वे अपराधियों के बीच हंसी के पात्र हैं। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की क्षमता से आज पूरा देश अवगत है। दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्ष प्रधानमंत्री को आदर्श मानते हैं। और यहां शराब पीकर तमाशा करने वाला उन पर सवाल खड़ा कर रहा है। इसके अलावा प्रदेश भाजपा में उनके समर्थकों को दरकिनार किए जाने संबंधी आरोपों पर सफाई देते हुए दिलीप घोष ने कहा कि मेरा कोई समर्थक नहीं है। मैं पार्टी में एक सामान्य कार्यकर्ता हूं।

Share this:

Latest Updates