Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आज इन राशि वालों के भाग्य का चमकेगा सितारा, मिलेगी अच्छी खबर, 14 जुलाई 2022 का राशिफल और 2 दिनों का पढ़ें पंचांग

आज इन राशि वालों के भाग्य का चमकेगा सितारा, मिलेगी अच्छी खबर, 14 जुलाई 2022 का राशिफल और 2 दिनों का पढ़ें पंचांग

Rashifal of 14 July 2022 and 2 days panchang : आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। चन्द्रमा मकर राशि में है। शनि आज मकर राशि में है। गुरु मीन में व सूर्य अब मिथुन राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कुम्भ तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। अब पहले 2 दिनों का पंचांग, फिर राशिफल का डिटेल पढ़ें।

14 जुलाई 2022 यानी गुरुवार का पंचांग

श्रावण कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर), आषाढ़ | प्रतिपदा तिथि 08:16 PM तक उपरांत द्वितीया | नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 08:18 PM तक उपरांत श्रवण | वैधृति योग 08:27 AM तक, उसके बाद विष्कुम्भ योग 04:16 AM तक, उसके बाद प्रीति योग | करण बालव 10:11 AM तक, बाद कौलव 08:16 PM तक, बाद तैतिल |

जुलाई 14 गुरुवार को राहु 02:12 PM से 03:52 PM तक है | चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा।

15 जुलाई 2022 यानी शुक्रवार का पंचांग

श्रावण कृष्ण पक्ष द्वितीया, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर), आषाढ़ | द्वितीया तिथि 04:39 PM तक उपरांत तृतीया | नक्षत्र श्रवण 05:31 PM तक उपरांत धनिष्ठा | प्रीति योग 12:21 AM तक, उसके बाद आयुष्मान योग | करण तैतिल 06:25 AM तक, बाद गर 04:39 PM तक, बाद वणिज 02:59 AM तक, बाद विष्टि | जुलाई 15 शुक्रवार को राहु 10:53 AM से 12:32 PM तक है | 04:17 AM तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।

14 जुलाई 2022 का राशिफल

मेष 

दशम चन्द्रमा व शनि लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। उड़द का दान करें। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है।

वृष 

आज का दिन द्वितीय सूर्य व चन्द्रमा इसी राशि से नवम में दिवस को शुभ बनाएंगे। पारिवारिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। शुक्र शुभ है व मंगल प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व हरा रंग शुभ है।

मिथुन 

अष्टम चन्द्रमा व इस राशि के सूर्य बड़ा पॉलिटिकल लाभ दे सकते हैं। शनि के अष्टम भाव में गोचर के कारण जॉब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व लाल रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। 

कर्क 

आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है। जॉब को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द का दान करें।

सिंह 

सूर्य का एकादश भाव में गोचर आज आपको व्यावसायिक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व तिल का दान करें।

कन्या

सप्तम गुरु व पंचम भाव में चन्द्रमा शुभ हैं। जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। केतु व राहु गोचर तनाव ला सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

तुला 

व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। पॉलिटिक्स में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज मेष व कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक 

सूर्य अष्टम,चन्द्रमा व शनि तृतीय गोचर कर रहे हैं। राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। अन्न का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें।

धनु 

आज चन्द्रमा व शनि एकसाथ इसी राशि से द्वितीय व सूर्य सप्तम भाव में हैं। जॉब में बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। तिल का दान करें।

मकर 

चन्द्रमा व शनि एकसाथ आज इसी राशि में व सूर्य इस राशि से चतुर्थ भाव में हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें व गुड़ का दान करें।

कुंभ 

राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आर्थिक सुख में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। मूंग का दान करें।

मीन 

आज इस राशि से चतुर्थ सूर्य व इस राशि में स्थित गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। एकादश चन्द्रमा व शनि  व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त करेगा। जॉब में सफलता के संकेत हैं। आज अपने धार्मिक कार्यों से खुश रहेंगे। लाल व हरा रंग शुभ है। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें

Share this:

Latest Updates