Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

NCB की चार्जशीट में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर बड़ा आरोप, रिया गांजा लाकर सुशांत सिंह राजपूत को दिया करती थीं और खरीदने के लिए भुगतान भी करती थी

NCB की चार्जशीट में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर बड़ा आरोप, रिया गांजा लाकर सुशांत सिंह राजपूत को दिया करती थीं और खरीदने के लिए भुगतान भी करती थी

एक्टर सुशांत सिंह ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को आरोपी बनाया है। इस केस में एजेंसी ने चार्जशीट फाइल की है, जिसमें रिया चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है। NCB चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती गांजा लेकर सुशांत सिंह राजपूत को दिया करती थीं। रिया पर थोड़ी मात्रा में गांजा खरीदने और खरीदने को फाइनेंस करने का आरोप है। एजेंसी ने कहा है कि रिया चक्रवर्ती ने गांजा खरीदा और सुशांत सिंह राजपूत तक पहुंचाया। उन्होंने दिवंगत एक्टर के बदले मे कई बार गांजा खरीदने के लिए भुगतान किया।

रिया चक्रवर्ती को 10 साल की हो सकती है सजा

आरोपी नंबर 10 रिया चक्रवर्ती ने गांजा की कई डिलीवरी आरोपी नंबर 6 सैमुअल मिरांडा, आरोपी नंबर 7 शौविक चक्रवर्ती और आरोपी नंबर 8 दीपेश सावंत और अन्य से रिसीव कीं और उन्हें दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को दीं। मार्च 2020 और सितंबर, 2020 के बीच में शौविक और राजपूत के बदले में उन डिलीवरी के लिए पेमेंट कीं, इसलिए वह आरोपी हैं। सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े इस ड्रग्स केस में एजेंसी ने रिया चक्रवर्ती सहित 34 अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। रिया अगर इस मामले में दोषी साबित होती हैं तो उन्हें कम से कम 10 साल की सजा हो सकती है।

Share this:

Latest Updates