Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

…और एक वर्ष का वीर बालक सांप को ही दांतों से चबा – चबा कर मार डाला, बिहार की घटना

…और एक वर्ष का वीर बालक सांप को ही दांतों से चबा – चबा कर मार डाला, बिहार की घटना

 वैसे तो दुनिया में हर दिन कुछ ना कुछ आश्चर्यजनक घटनाएं होती रहती हैं। ऐसी ही एक घटना पिछले दिनों बिहार के किशनगंज जिले में मंगलवार को हुई है। किशनगंज जिले के सदर थाना क्षेत्र के चकला बेलवा गांव में एक साल भर के अबोध बालक ने घर के आंगन में घुसे सांप को खेल ही खेल में पकड़ लिया और उसे दांतो से नोंच – नोंच कर मार डाला। इस आश्चर्यजनक घटना को देख बालक के परिजन सहम गए और आसपास के लोगों को मामले की सूचना दी। गांव के लोगों ने देखा कि सांप के टुकड़े आंगन में बिखरे पड़े हैं और सालभर का अबोध वीर बालक हंस रहा है और उन टुकड़ों से खेल रहा है। यह दृश्य देख गांव वालों और परिजनों के होश उड़ गए। उन्हें सहसा यह विश्वास भी नहीं हो रहा था कि ऐसा भी हो सकता है।

एहतियातन बच्चे को किया गया अस्पताल में भर्ती

गांव वालों की सलाह पर उस वीर बालक को आनन-फानन में किशनगंज के सदर अस्पताल में एहतियातन भर्ती कराया गया। जब डॉक्टरों को घटना की सूचना दी गई तो उन्होंने तत्काल इलाज शुरू किया। इलाज शुरू किए जाने के एक दिन बाद ही उस बालक को डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। वह बच्चा बिल्कुल अब ठीक है। उसे कोई भी परेशानी नहीं हो रही है।

जानकारी के अनुसार वह वीर बालक किशनगंज जिले के सदर थाना अंतर्गत चकला बेलवा गांव का निवासी है। बच्चे का नाम सिराज बताया जा रहा है। उसके पिता का नाम मुजीब और माता का नाम शायदा बेगम है।

Share this:

Latest Updates