Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पाकिस्तान के इस शख्स ने तो क्रूरता की सीमा भी तोड़ दी, छह बच्चों के सामने पहले पत्नी की हत्या की, फिर उसके शव को टुकड़े-टुकड़े कर उसे बड़े बर्तन में उबाल कर हो गया फरार     

पाकिस्तान के इस शख्स ने तो क्रूरता की सीमा भी तोड़ दी, छह बच्चों के सामने पहले पत्नी की हत्या की, फिर उसके शव को टुकड़े-टुकड़े कर उसे बड़े बर्तन में उबाल कर हो गया फरार     

पड़ोसी देश पाकिस्तान से दिल दहला देने वाली एक खबर आई है। कराची में रहने वाले एक शख्स ने अपने छह बच्चों के सामने पहले पत्नी की हत्या की, फिर उसके शव को टुकड़े-टुकड़े कर बड़े बर्तन में उसे उबाल दिया और वहां से भाग निकला। यह खबर पाकिस्तान में चर्चा का विषय बनी हुई है। हर कोई इस घटना से दंग है।

तीन बच्चों के साथ हत्यारोपी भाग निकला

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पाकिस्तान के कराची शहर के गुलशन- ए- इकबाल क्षेत्र में एक स्कूल गत नौ माह से बंद था। स्कूल का चौकीदार आशिक अपनी पत्नी 32 वर्षीय नरगिस और छह बच्चों के साथ स्कूल परिसर में ही रहता था। आशिक ने पत्नी नरगिस को इन बच्चों के सामने मार डाला। इतने से भी उसका दिल नहीं भरा तो उसने पत्नी के शव को काटकर टुकड़े-टुकड़े कर दिए और स्कूल की रसोई में रखे एक बड़े बर्तन में उसने सबको उबाल दिया। इसके बाद वहां से वह अपने तीन बच्चों को साथ लेकर भाग निकला। आशिक के भाग जाने के बाद उसकी 15 वर्षीय बेटी ने पुलिस हेल्पलाइन को फोन कर घटना की जानकारी दी। यह हत्या क्यों की गई है, अब तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटनास्थल पर पहुंची मोबिना थाने की पुलिस को स्कूल के रसोईघर में रखे बड़े भगोने में नरगिस के शव के टुकड़े मिले। पुलिस के अनुसार आरोपित चौकीदार इस वीभत्स घटना के बाद अपने तीन बच्चों के साथ फरार हो गया। तीन अन्य बच्चों को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। पुलिस अधीक्षक शेराजी ने कहा कि शुरुआती जांच और बच्चों के बयानों से पता चलता है कि संदिग्ध आरोपित ने पहले अपनी पत्नी को तकिये से गला दबाकर मार डाला और फिर उसके शव को टुकड़े-टुकड़े कर अपने बच्चों के सामने उस बड़े बर्तन में उबाला। इस घटना को लेकर पुलिस में थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

Share this:

Latest Updates