Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यह कैसी दोस्ती : बंगाल के बीरभूम में तीन दोस्तों ने मिलकर एक को इतना पीटा कि निकल गई जान, पूरे इलाके में…

यह कैसी दोस्ती : बंगाल के बीरभूम में तीन दोस्तों ने मिलकर एक को इतना पीटा कि निकल गई जान, पूरे इलाके में…

West Bengal News : दोस्ती में प्यार- मोहब्बत के साथ वाद-विवाद होना स्वाभाविक है, पर ऐसा क्या विवाद कि दोस्त दोस्त की जान ही ले ले। ऐसा ही हुआ है पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में। यहां शराब के अड्डे पर आपसी विवाद के बाद एक दोस्त को तीन दोस्तों ने मिलकर इतना पीटा कि उसकी जान ही निकल गई। मृतक की पहचान  22 साल के विक्रम बागदी के रूप में हुई है। घटना के प्रकाश में आने के बाद से इलाके में उत्तेजना के साथ तनाव की स्थिति बनी हुई गई है। यह घटना 16 जुलाई को जिले के मयूरेश्वर थाना अंतर्गत बकड़ा गांव में घटी है। मौका-ए-वारदात से घायलावस्था में विक्रम को अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस फौरन पहुंच गई और मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। 

आरोपियों को पुलिस ने किया अरेस्ट 

पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार द्वारा लिखित आरोप के आधार पर हमलावर अभिजीत बागदी, गोपाल बागदी, बापी बागदी को गिरफ्तार किया गया है। घटना के संबंध में पुलिस तथा परिवार के लोगों ने बताया कि विक्रम बागदी (22) को कल देर शाम उसके तीन दोस्त उसे बुलाकर गांव के ही शराब अड्डे पर ले कर गए थे। यहां किसी बात को लेकर विक्रम और उसके तीन साथियों के बीच विवाद के बाद झगड़ा हो गया। इसके बाद विक्रम के तीनों साथियों ने विक्रम की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी।

Share this:

Latest Updates