Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पूर्व मिस इंडिया और धनबाद नगर निगम की ब्रांड एंबेस्डर अनीता मजूमदार को मिल रही है धमकी, एसएसपी से की शिकायत

पूर्व मिस इंडिया और धनबाद नगर निगम की ब्रांड एंबेस्डर अनीता मजूमदार को मिल रही है धमकी, एसएसपी से की शिकायत

साल 2018 की मिस इंडिया, मॉडल और धनबाद नगर निगम की ब्रांड एंबेसेडर कुसुम विहार निवासी अनिता मजूमदार को सिंदरी निवासी मंकुर नन्दन नामक व्यक्ति धमकी दे रहा है। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पूर्व मिस इंडिया ने वरीय पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। शिकायत में उन्होंने लिखा है कि उनके साथ किसी तरह की अनहोनी के लिए जिम्मेवार मंकुर नन्दन होगा। 

गालिब इंडिया का एंबेसेडर बनने का भेजा था प्रस्ताव

अनीता मजूमदार ने मंकूर नन्दन पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह गालिब इंडिया नामक संस्था के डायरेक्टर हैं। उन्होंने इसी वर्ष विगत फरवरी माह में मेल से गालिब इंडिया का ब्रांड एंबेसेडर बनने का प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव के अनुसार छोटे कपड़े पहनने थे जिसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया। उसके बाद उसने म्यूजिक एलबम में एक्ट्रेस का ऑफर दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया। मंकुर नन्दन ने कहा कि आपकी पहचान काफी है। आप मुझे म्यूजिक एलबम लॉन्च करने में मदद करें। प्रलोभन भी दिया गया कि वह मुझे इस कंसर्ट के माध्यम से काफी ऊंचाई पर पहुंचा देंगे। बॉलीवुड में उनकी काफी पहचान भी है।

मुझ पर हमला कर सकता है मंकुर नन्दन

पिछले माह जून में एक कंसर्ट के लिए मेरे माध्यम से टाउन हॉल बुक कराया। इसके बाद मुझे 200 टिकट बुक करने के लिए दिया। लेकिन टिकट मैंने वापस कर दिया। आरोप लगाया कि उन्हें भय व आशंका है कि इसी कारण वह नाराज है और बदला लेने के लिए हमला करा सकता है.

Share this:

Latest Updates