Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

किसी को पता भी नहीं चला और 20 साल की युवती 15 साल के नाबालिग को किडनैप कर हो गई फरार,किसी फिरौती..

किसी को पता भी नहीं चला और 20 साल की युवती 15 साल के नाबालिग को किडनैप कर हो गई फरार,किसी फिरौती..

Bihar News : यह मामला किडनैपिंग और फिरौती का है या प्रेम में फरार हो जाने का, यह दावे के साथ कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन, 20 साल की युवती और 15 साल के नाबालिक के गायब होने के बाद मामला कुछ आश्चर्यजनक जरूर लगता है। अगर यह इश्क का मामला है तो किडनैपिंग नहीं कह सकते और इश्क का मामला नहीं है तो किडनैपिंग कह सकते हैं, लेकिन इस मामले में अभी किसी फिरौती की बात सामने नहीं आई है। मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है। नाबालिग के परिजनों का आरोप है कि युवती ने शादी की नीयत से उनके बेटे को किडनैप कर लिया है। दूसरी ओर लड़की के पक्ष से किसी की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं की गई है।

पहले से दोनों पर नहीं था किसी प्रकार का शक

जानकारी के अनुसार, यह अजब-गजब मामला मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना इलाके का है। यहां 20 साल की युवती पर पड़ोस में रहने वाले 15 साल के बच्चे की किडनैपिंग का आरोप लगा है। खास बात ये है कि अपहरण किसी फिरौती या मांग के लिए नहीं, बल्कि शादी की नीयत से किया गया है। इस बात को सुनकर स्थानीय लोगों का भी सिर चकराया हुआ है। इससे पहले कभी दोनों पर किसी ने ऐसा शक तक नहीं किया था।

15 जुलाई की शाम से दोनों गायब

फिलहाल छात्र की मां ने इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि 20 साल की युवती ने उनके नाबालिग बेटे को किडनैप कर लिया है। आरोपी युवती उनके बेटे से शादी करना चाहती है। छात्र के परिजनों ने बताया कि 15 जुलाई की शाम से ही दोनों गायब हैं। अंतिम बार जब उनके बेटे से बात हुई थी तो वह दिघरा में था जिसके बाद से फोन बंद है। मुजफ्फरपुर पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

Share this:

Latest Updates