Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जमीन पर मछली की तरह तड़पते हुए इस शख्स ने ऐसा डांस किया कि सबने दांतों तले दबा ली उंगली, यह है फ्लोपिंग डांस..

जमीन पर मछली की तरह तड़पते हुए इस शख्स ने ऐसा डांस किया कि सबने दांतों तले दबा ली उंगली, यह है फ्लोपिंग डांस..

Viral video News : सोशल मीडिया वर्ल्ड एक वर्चुअल वर्ल्ड है, लेकिन जिंदगी के तमाम पहलुओं को कस कदर उकेरता है कि आज इसकी लोकप्रियता आसमान पर पहुंच गई है। आज के दौर में मीडिया की सांसों का एक हिस्सा बन गया है सोशल मीडिया। बेशक अगर किसी में टैलेंट है तो वह यहां पर नाम, पैसा, शोहरत सब कमा लेता है। हां, यदि मामला उलट हो जाए तो उसे खूब ट्रोल भी किया जाता है।  इन दिनों ट्विटर पर एक ऐसा वीडियो ट्रेंड कर रहा है, जिसे देखकर कोई भी दांतो तले उंगली दबा लेगा। जमीन पर तड़पती हुई मछली की तरह इस शख्स का डांस करना सबको चकित कर रहा।

रुपिन शर्मा ने ट्विटर पर पोस्ट किया है यह वीडियो

ट्विटर पर रुपिन शर्मा ने वीडियो पोस्ट किया और लिखा कि ‘मानव मन और शरीर की कोई सीमा नहीं है। दरअसल, 26 सेकेंड के इस वीडियो में एक शख्स जमीन पर लेट कर डांस मूव्स करता नजर आ रहा है, जिसे फ्लोपिंग कहा जाता है। इसमें यह शख्स किसी रेस्त्रां में पहले जमीन पर लेटता है, फिर बाएं से दाएं और दाएं से बाएं मछली की तरह तड़पते हुए डांसिंग मूव करता है। उसके शानदार डांस को देख वहां बैठा हर इंसान देखता रह गया।

यह वीडियो ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इसे अब तक देख चुके हैं। 

Share this:

Latest Updates