Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नूपुर शर्मा का विवादित वीडियो देखने पर युवक को दौड़ा-दौड़ा कर 6 बार मारा चाकू, दो आरोपी Arrest, अन्य को…

नूपुर शर्मा का विवादित वीडियो देखने पर युवक को दौड़ा-दौड़ा कर 6 बार मारा चाकू, दो आरोपी Arrest, अन्य को…

Bihar News : नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर राजस्थान के उदयपुर व महाराष्ट्र के अमरावती के बाद अब बिहार के सीतामढ़ी में भी हमले की घटना सामने आई है। सीतामढ़ी के नानपुर में नूपुर शर्मा का विवादित वीडियो देखने के बाद एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर 6 बार चाकू मारने की घटना अत्यंत दुखद है। हालांकि पुलिस ने इसे नूपुर से जुड़ा हमला नहीं माना है। पीड़ित की शिकायत से नूपुर शर्मा का नाम हटा दिया है।

मुख्य आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमले में अंकित झा (23) गंभीर रूप से घायल है। घटना 15 जुलाई की ही बताई जा रही है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर है। हमले के पांच आरोपी बनाए गए हैं। इनमें नानपुर गांव के गौरा उर्फ मोहम्मद निहाल और मोहम्मद बिलाल शामिल हैं।

हमले का कथित वीडियो वायरल

सीतामढ़ी की घटना का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक खून से लथपथ नजर आ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक पान की दुकान पर खड़ा था और नूपुर शर्मा का वीडियो देख रहा था। तभी वहां सिगरेट पी रहे एक अन्य युवक से उसकी इसे लेकर कहा-सुनी हो गई। बाद में उक्त युवक अपने साथियों को लेकर आया और अंकित पर हमला कर दिया। भरे बाजार में दौड़ा-दौड़कर अंकित को छह बार चाकू घोंपा गया। अंकित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Share this:

Latest Updates