Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और स्कूल से लौटने के बाद इस तरह 9 साल की बच्ची ने चौथी मंजिल से लगा दी छलांग, इसके बाद…

… और स्कूल से लौटने के बाद इस तरह 9 साल की बच्ची ने चौथी मंजिल से लगा दी छलांग, इसके बाद…

Hyderabad News : हैदराबाद के नागोलू से 21 जुलाई को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 9 साल की एक बच्ची वर्षिता ने सुसाइड कर लिया। स्कूल से लौटने के बाद उसने पहले ऑटो बुक किया, फिर घर से दूर चंद्रपुरी पहुंची। वहां उसने एक चार मंजिली इमारत की छत से छलांग लगा दी। बिल्डिंग के वॉचमैन और आस-पास के लोगों ने तत्काल वर्षिता को हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटें होने के कारण उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, वर्षिता के साथ किसी तरह के शोषण की बात सामने नहीं आई है। हालांकि, उसने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल सका। वर्षिता नलगोंडा जिले में चित्यला मंडल के वाणीपाकला गांव के रहने वाले सत्यनारायण रेड्डी और प्रभावती की दूसरी बेटी थी। 

ऑटो वाले ने बच्ची से ले थी जानकारी

वर्षिता घर से 5:30 बजे चिप्स का पैकेट खरीदने निकली थी, लेकिन उसने मंसूराबाद से ऑटो बुक किया और चंद्रपुरी पहुंच गई। ऑटो ड्राइवर दुर्गेश ने संदेह के चलते उससे पूछा कि वो यहां क्या करने आई है, तो वर्षिता ने कहा कि उसके पापा का ऑफिस है। फिर दुर्गेश ने वर्षिता के बताए नंबर पर कॉल किया, जो रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद दुर्गेश 20 रुपए किराया लेकर वर्षिता को छोड़कर चला गया।

पारिवारिक कलह हो सकती है वजह

पुलिस इस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है। पहले CCTV फुटेज की मदद से ऑटो वाले को खोजा। पुलिस ये भी जांच कर रही है कि क्या वर्षिता धोखे से गिरी या उसे किसी ने धक्का मारा। पड़ोसियों के मुताबिक वर्षिता पढ़ाई में बहुत अच्छी थी और बेहद संवेदनशील थी। हो सकता है कि उसने पारिवारिक कलह से प्रभावित होकर आत्महत्या कर ली होगी।

Share this:

Latest Updates