Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दुनिया के अरबपतियों की सूची में इंडिया के अडानी ने बिल गेट्स को पछाड़ा, मुकेश अंबानी बहुत पीछे, देखिए लिस्ट 

दुनिया के अरबपतियों की सूची में इंडिया के अडानी ने बिल गेट्स को पछाड़ा, मुकेश अंबानी बहुत पीछे, देखिए लिस्ट 

Global wealth list :  दुनिया के अरबपतियों की सूची में इंडिया के दिग्गज उद्योगपति अडानी की छलांग बेहद चौंकाने वाली है। विगत 8 वर्षों में भारत के आम लोगों की आमदनी में गिरावट, लेकिन दिग्गज उद्योगपतियों के धन में दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ोतरी कुछ न कुछ कहानी तो सुनाती है। बस सुनने और समझने का नजरिया होना चाहिए। बेशक देश के लिए यह गर्व की बात हो सकती है कि अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स को पछाड़ कर दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

चौथे पायदान पर पहुंचे अडानी

 फोर्ब्स की अमीरों की लिस्ट के अनुसार अडाणी 115.4 अरब डॉलर (करीब 9.2 लाख करोड़ रुपए) हो गई है, जबकि गेट्स की नेटवर्थ 104.2 अरब डॉलर (करीब 8.3 लाख करोड़ रुपए) है। यानी दोनों की नेटवर्थ में करीब 11 अरब डॉलर का अंतर है।

एशिया के भी सबसे अमीर व्यक्ति अडानी

इस साल 4 अप्रैल को अडाणी 100 अरब डॉलर के क्लब में शामिल हुए थे। वह एशिया के भी सबसे अमीर व्यक्ति है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी फोर्ब्स की लिस्ट में 10वें नंबर पर है। बिजनेस टाइकून अडानी अब केवल 3 लोगों से पीछे है। टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क, लुई वुइटन के CEO बर्नार्ड बर्नार्ड अर्नाल्ट और अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस। अडानी ग्रुप के शेयर की कीमतों में आई तेजी से वो चौथे नंबर पर पहुंचे हैं।

दुनिया के टॉप 10 दौलतमंद 

रैंक    नाम    कुल संपत्ति

1    एलन मस्क    235.8 अरब डॉलर (करीब 18.8 लाख करोड़ रुपए)

2    बर्नार्ड अर्नाल्ट    155.2 अरब डॉलर (करीब 12.4 लाख करोड़ रुपए)

3    जेफ बेजोस    148.4 अरब डॉलर (करीब 11.8 लाख करोड़ रुपए)

4    गौतम अडाणी    115.5 अरब डॉलर (करीब 9.2 लाख करोड़ रुपए )

5    बिल गेट्स    104.6 अरब डॉलर (करीब 8.3 लाख करोड़ रुपए)

6    लैरी एलिसन    99.7 अरब डॉलर (करीब 7.97 लाख करोड़ रुपए)

7    वॉरेन बफे    99.4 अरब डॉलर (करीब 7.95 लाख करोड़ रुपए)

8    लैरी पेज    98.3 अरब डॉलर (करीब 7.86 लाख करोड़ रुपए)

9    सर्गेई ब्रिन    94.5 अरब डॉलर (करीब 7.55 लाख करोड़ रुपए)

10    मुकेश अंबानी    89.9 अरब डॉलर (करीब 7.18 लाख करोड़ रुपए)

Share this:

Latest Updates