Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

CBSE बोर्ड दसवीं का परिणाम जारी, स्टूडेंट यहां चेक करें अपना रिजल्ट, इस बार 94.40% विद्यार्थी पास

CBSE बोर्ड दसवीं का परिणाम जारी, स्टूडेंट यहां चेक करें अपना रिजल्ट, इस बार 94.40% विद्यार्थी पास

CBSE 10th. board Result  announced : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी करने के बाद 22 जुलाई को ही 10 वीं का परिणाम भी 2022 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार देश भर में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर भी परिणाम देख सकते हैं। इस साल कुल पास  94.40 फीसदी छात्र पास हुए हैं। इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा में 14 लाख छात्र शामिल हुए थे।

इस प्रकार चेक करें अपना रिजल्ट 

-सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर जाएं।

-होम पेज पर उपलब्ध सीबीएसई परिणाम लिंक दबाएं।

-होम पेज पर उपलब्ध सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।

-लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

-आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

-रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

-आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

26 अप्रैल से 24 मई तक हुई थी परीक्षा

गौरतलब है कि कक्षा 10वीं की दूसरी परीक्षा 26 अप्रैल से 24 मई 2022 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। परीक्षा राज्य और केंद्र सरकार द्वारा जारी सभी COVID19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए हुई थी। 

Share this:

Latest Updates