Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद के कुस्तौर में तीन राउंड फायरिंग, स्कॉर्पियो और घर पर दागी गोलियां, कोई हताहत नहीं

धनबाद के कुस्तौर में तीन राउंड फायरिंग, स्कॉर्पियो और घर पर दागी गोलियां, कोई हताहत नहीं

धनबाद जिला अंतर्गत केंदुआडीह थाना क्षेत्र के कुस्तौर में रविवार की सुबह करीब 5:00 बजे सौरव सिंह के आवास और आवास के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो पर 3 गोलियां दागी गई। हालांकि इस हमले में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। घटना के वक्त सौरव सिंह और उनके परिजन घर में ही मौजूद थे। बताया जा रहा है कि डराने धमकाने के मनसे से इस घटना को अंजाम दिया गया है। गोली चलने की आवाज सुनाई देने के बाद सौरभ सिंह उनके परिजन और आसपास के लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए। लेकिन हमलावर लोगों को देख वहां से भाग खड़े हुए। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है। इस हमले से सौरव और उनके परिजनों में दहशत का माहौल है। 

सौरभ सिंह ने अपने ही रिश्तेदार पर लगाया आरोप

 घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह सौरव सिंह के घर और स्कॉर्पियो संख्या जेएस 10ba 4631 पर तीन गोलियां दागी गई। सौरव सिंह ने गोली चलाने का आरोप अपने ही नजदीकी रिश्तेदार विनय सिंह के पुत्र विकास सिंह और उसके दोस्त सोनू सिंह और अन्य पर लगाया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने केंदुआडीह थाना में मामला दर्ज कर लिया है। वह इस मामले की जांच में जुट गई है।

Share this:

Latest Updates