Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कोई समझ नहीं सका और अचानक समुद्र में पलट गई नाव, 17 की गई जान, बचाए गए 25 लोग, मियामी जा रही थी बोट

कोई समझ नहीं सका और अचानक समुद्र में पलट गई नाव, 17 की गई जान, बचाए गए 25 लोग, मियामी जा रही थी बोट

Foreign News : लैटिन अमेरिकी देश बहामास के दक्षिणी द्वीपों के पास प्रवासियों को ले जा रही एक नाव अचानक समुद्र में पलट गई। हादसे के दौरान किसी को कुछ समझ में नहीं आया। AP की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे की खबर मिलते ही बहामियन सुरक्षाबलों ने 17 लोगों के शव बरामद किए। 25 अन्य लोगों को बचा लिया गया है। पुलिस कमिशनर क्लेटन फर्नांडर ने कहा- नाव में कितने लोग थे। इसकी जानकारी नहीं मिली है, लेकिन जो नाव डूबी है उसमें कम से कम 60 लोग बैठ सकते हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। नाव मियामी जा रही थी।

 दो संदिग्धों को लिया हिरासत में

बहामियन अधिकारियों ने कहा- समुद्र के रास्ते मानव तस्करी होती है। नाव के डूबने के बाद हमने मानव तस्करी से जुड़े 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन से लगता है कि नाव में जरूरत से ज्यादा लोग सवार थे और नाव संभवतः खराब मौसम में पलट गई।

पहले भी होते रहे हैं ऐसे हादसे

गौरतलब है कि इसी साल मई में हैती से 842 लोगों को अमेरिका ले जाने वाली एक नाव पहले तो भटक गई थी। बाद में पता चला था कि वो दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उसी महीने एक अन्य नाव हादसे में 11 लोगों की डूबकर मौत हो गई थी।

Share this:

Latest Updates