Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अपने ही परिजनों ने रची साजिश: नकाब पहन कर कार में विवाहिता से किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन लोगों पर मामला दर्ज

अपने ही परिजनों ने रची साजिश: नकाब पहन कर कार में विवाहिता से किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन लोगों पर मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के एटा जिला अंतर्गत नयागांव थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। रविवार को सड़क किनारे बेहोश मिली विवाहिता ने उपचार के बाद होश में आने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि महिला कोर्ट में तारीख पर गई थी। लौटने के दौरान उसके साथ घटना हुई। महिला का अपने ही परिजनों से संपत्ति विवाद चल रहा है। रास्ते में उसके परिजनों ने साजिश रची थी। ‌

धोखे से कार में बैठने के बाद महिला को हुआ शक

कोर्ट में तारीख पर उपस्थित होने के बाद घर वापस लौटने के लिए महिला गाड़ी पकड़ने को रोड पर खड़ी थी। इसी बीच एक कार ड्राइवर में महिला को कार में बैठने को कहा तो महीना भी अगली सीट पर जाकर सवार हो गई। क्योंकि पिछली सीट पर तीन लोग पहले से बैठे हुए थे। और सभी का मुंह ढका हुआ था। जब महिला ने पीछे की सीट पर देखा तो उसे शक हो गया कि सीट पर बैठे लोग ठीक नहीं है। क्योंकि वह सभी अपना मुंह ढके हुए थे।

नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश

महिला अपने मन में यह बात सोच ही रही थी तब तक कार ड्राइवर कार को सूचना स्थान पर लेकर जाने लगा। इस दौरान महिला को नशीला पदार्थ खिला दिया गया। कुछ ही देर बाद महिला बेहोश हो गई और कार की पिछली सीट पर बैठे उसके परिजनों में ही उसके साथ सामूहिक बलात्कार कर दिया। इस घटना के बाद उस महिला को सड़क किनारे फेंक कर चलते बने। नयागांव थाना क्षेत्रान्तर्गत रविवार की सुबह सड़क किनारे बेहोशी हालात में मिली एक विवाहित महिला को पुलिस ने 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया। 

चचिया ससुर, देवर व जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

इलाज के बाद होश आने पर महिला ने नयागांव थाना पुलिस को घटना में बताया कि वह शनिवार को कोर्ट से लौट रही थी। तभी एटा के अलीगंज तिराहे से उसे कार सवार लोगों ने बैठा लिया और नशा कर बेहोश कर दिया। कार में पहले से बैठे पांच लोगों में से तीन लोगों के मूंह पर कपड़ा बंधा था। कपड़ा बांधे तीनों लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विवाहिता ने कार में बैठे तीन लोगों को पहचान लिया है। पीड़िता ने दुष्कर्म का आरोप चचिया ससुर महेंद्र, देवर रामू और जेठ जयपाल पर लगाया है।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया महिला का पारिवारिक विवाद चल रहा है, जिसको लेकर महिला एटा कोर्ट आई थी। कोट से घर जाते समय कार में सवार लोगों ने महिला को बेहोश कर दिया। मामला संज्ञान में आया है। पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर की गई है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराकर बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Share this:

Latest Updates