Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

महज अवैध संबंधों के शक में भाभी की देवर ने हथौड़े से मारकर कर दी हत्या, आरोपी देवर गिरफ्तार

महज अवैध संबंधों के शक में भाभी की देवर ने हथौड़े से मारकर कर दी हत्या, आरोपी देवर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश अंतर्गत गाजियाबाद लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की पंचवटी कालोनी में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक देवर में महज इसलिए अपने भाभी की हत्या हथौड़े से मारकर कर दी, क्योंकि उसे शक था कि उसकी भाभी के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध है। जब पुलिस को इस बात की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंची और हत्यारोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त होने वाले हैं हथोड़े को भी बरामद कर लिया है।

कोरोना महामारी में पति की हो गई थी मौत

मिल गई सूचना के अनुसार गाजियाबाद की पंचवटी कॉलोनी निवासी चंद्रपाल के पुत्र गौरव की शादी 2017 में ट्विंकल नामक महिला से हुई थी। कोरोना महामारी के दौरान गौरव की मौत हो गई थी। कुछ दिन तक तो मामला ठीक चलता रहा, लेकिन बाद में ट्विंकल ने किसी अन्य व्यक्ति से मिलना जुलना शुरू कर दिया था। इससे देवर अभिषेक को यह शक हो गया था कि उसकी भाभी किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध हो गए हैं। इसी बात को लेकर सोमवार को देवर ने भाभी पर हथौड़े से हमला कर उसकी जान ले ली। हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। इस क्रम में पुलिस ने अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share this:

Latest Updates